ताजमहल देखने आए पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, आगरा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने पहुंचाई मदद


आगरा। ताजमहल देखने आए एक पर्यटक की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्यटक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए अनिल कुमार मीणा (पुत्र सूरज प्रसाद) ताजमहल देखकर लौटते समय पश्चिम एग्जिट गेट के पास अचानक बेहोश हो गए। पुरातत्व विभाग के कर्मचारी ने फौरन पश्चिमी गेट पर मौजूद थाना ताज सुरक्षा पुलिस की QRT को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में उप निरीक्षक शिवराज सिंह तुरंत हरकत में आए। पुलिसकर्मी पर्यटक को सहारा देकर एग्जिट गेट तक लाए। पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस चालक भूर सिंह को तुरंत पश्चिमी गेट पर बुलाया गया। पर्यटक को डॉक्टर रिंकू बघेल द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पर्यटक के रिश्तेदार सरदार सिंह मीणा भी उनके साथ थे। उन्होंने आगरा पुलिस की त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव, आरक्षी शाहरुख खान और महिला आरक्षी प्रीति शामिल थीं। पर्यटक का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights