AGRA में सस्पेंड चल रहे कॉन्स्टेबल का शव फुट ओवरब्रिज पर मिला, पास ही मिली चूहे मारने की दवा


Agra। कैलाश मोड़ स्थित एक फुट ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह एक सस्पेंड चल रहे कॉन्स्टेबल का शव पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मच गया। शव के पास से चूहे मारने वाली दवा भी मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एडीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँचने पर पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त सिपाही विवेक के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विवेक 2015 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे और बुलंदशहर जिले के शिकारपुर के सुजानपुर पूठा गाँव के रहने वाले थे। वह Agra में तैनात थे। 27 जुलाई 2024 को वह पिनाहट थाने से छुट्टी लेकर गए थे, लेकिन उसके बाद वापस ड्यूटी पर नहीं आए। लगभग एक साल तक गैरहाजिर रहने के कारण उन्हें 28 जून 2025 को सस्पेंड कर दिया गया था। वर्तमान में उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights