आगरा में शिक्षक दिवस समारोह: शिक्षकों को मिला सम्मान, छात्रों ने दी प्रस्तुति


आगरा। देश और समाज के विकास में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने के लिए आज, 9 सितंबर 2025 को प्रील्यूड पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव और शैक्षणिक प्रमुख रश्मि गांधी ने शिक्षकों के लिए रेड कार्पेट वेलकम के साथ किया। उन्होंने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छात्रा पिया सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर, प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई और छात्रों के जीवन में उनकी अतुलनीय भूमिका की सराहना की।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया:

  • सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान: विभा अरोड़ा, पूर्णिमा सिंह, हेमलता अरेला, दिव्यप्रभा, सुनीता शर्मा और मोनिका सिंह
  • अपूर्व योगदान एवं कठिन परिश्रम के लिए सम्मान: बबिता रानी, अर्पणा सक्सेना, नरेंद्र सिंह कुशवाहा और सबीने बैजल

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतियोगिता

शिक्षकों के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया। इसके साथ ही, एक अंतसर्दनीय मूक अभिनय (पैंटोमाइम) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में फीनिक्स सदन प्रथम, पिगेसिस सदन द्वितीय, एंड्रोमेडा सदन तृतीय और ओरॉयन सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंचल गुप्ता, प्रेरणा रोहतगी और आभा पार्या शामिल थीं।

निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने अपने संबोधन में शिक्षकों को बधाई दी और छात्रों से अपने गुरुओं और माता-पिता का हमेशा सम्मान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन अदिता, अपार, अनिरुद्ध और सृष्टि ने किया, जबकि अंशुमन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights