आगरा में भारी बारिश के कारण कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

आगरा। आगरा में भारी बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने छात्रों की सुरक्षा के लिए शनिवार, 6 सितंबर 2025 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं। यह फैसला शहर में बनी जलभराव की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, 6 सितंबर को होने वाली यूपी पीईटी परीक्षा 2025 को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों और अभिभावकों को कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने और शहर की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

आगरा में भारी बारिश के कारण कल बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल

आगरा। आगरा में लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उनके निर्देश पर, 4 सितंबर को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस आदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल शामिल हैं। यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Verified by MonsterInsights