Agra News: क्रॉम्पटन ग्रीव्स के नाम पर नकली तार बेचने वाला गिरफ्तार; 99 बंडल जब्त

AGRA NEWS

Agra News छीपीटोला में रकाबगंज पुलिस ने वैभव इलेक्ट्रिकल्स के मालिक यश जैन को क्रॉम्पटन ग्रीव्स के नाम पर नकली तार बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 99 बंडल नकली तार बरामद हुए। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगरा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्रॉम्पटन ग्रिव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के नाम पर नकली तार बेचने के आरोप में रकाबगंज थाना पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई नकली माल जब्त और गिरफ्तारी पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधि जब दुकान पर पहुँचे, तो बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। भ्रम की स्थिति इस कार्रवाई के बाद शहर के इलेक्ट्रिकल व्यापार में एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई वैभव इलेक्ट्रिकल्स, छीपीटोला के मालिक यश जैन पर हुई है, जिन्होंने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली तार बेचकर ग्राहकों को धोखा दिया है।

आगरा में क्लब में तोड़फोड़, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

आगरा। आगरा के एक क्लब में तोड़फोड़ और बवाल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह घटना 6 सितंबर को थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक क्लब में हुई थी। क्लब के कैशियर महावीर प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवतियां और चार युवक उनके क्लब में आए थे। सभी ने शराब पी, खाना खाया और डांस किया। 2 हजार रुपए के बिल पर बवाल शिकायत के मुताबिक, बिल चुकाने की बात आने पर युवक-युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने क्लब में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी कार से कर्मचारियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए भगवती कॉलोनी निवासी रामपाल को हिरासत में लिया और उसकी थार गाड़ी सीज कर दी। रामपाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने देवरी रोड निवासी धीरज और शुभम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उस रात उनके साथ मानसी और महक नाम की दो युवतियां भी थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो बोतल महंगी शराब पी थी और बिल में 2 हजार रुपये कम पड़ने पर यह पूरा विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद मारपीट और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने अब इन दोनों युवतियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Verified by MonsterInsights