Agra News: ताजमहल के पास 8 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू के दौरान पैरों में लिपटा
Agra News दशहरा घाट, ताजमहल के पास झाड़ियों से 8 फीट लंबा अजगर निकला। सुबह टहल रही महिलाओं ने देखा। सर्प रेस्क्यू टीम के सुंदर पहलवान ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ा। आगरा में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के पास स्थित दशहरा घाट पर करीब 8 फीट लंबा अजगर झाड़ियों से निकलकर सड़क की ओर बढ़ने लगा। सुबह टहलने निकली महिलाओं ने अजगर को देखा तो घबरा गईं और तुरंत मदद के लिए लोगों को बुलाया। झाड़ियों से निकला विशालकाय अजगर दशहरा घाट पर टहलने आईं सुनीता नाम की एक महिला ने घटना की जानकारी दी। पकड़ने के दौरान पहलवान से लिपटा अजगर सूचना मिलते ही सुंदर पहलवान मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की। इलाके में अजगरों की गतिविधि बढ़ी स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में अजगरों की गतिविधि बढ़ गई है: आगरा में खौफनाक मंजर: सोते हुए युवक की चारपाई पर चढ़ गया अजगर, लोगों ने पकड़ा