Agra News: हाईवे किनारे खड़ी गर्भवती महिला को लोडर ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

agra news

Agra News सिरसागंज से आगरा आ रही गर्भवती किरण की लंगड़े की चौकी के पास हाईवे किनारे तबीयत बिगड़ी। पति ने बाइक रोकी, तभी लोडर ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान SN मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई। चालक हिरासत में। Agra News शुक्रवार को लंगड़े की चौकी के पास हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महिला तबीयत खराब होने पर हाईवे किनारे खड़ी थी। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। हरीपर्वत थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। तबीयत बिगड़ी, पति पानी लेने गया और हो गया हादसा पुलिस को घटना की जानकारी फिरोजाबाद के सिरसागंज के नराला निवासी सीटू ने दी। इलाज के दौरान मौत, चालक हिरासत में आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर मदद की और पुलिस को सूचना दी। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके कारण एक गर्भवती महिला और उसके परिवार को इतना बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। Agra News: रोक के बावजूद पर्यटक ने ताजमहल में पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल; सुरक्षा पर सवाल

Verified by MonsterInsights