Agra News: कैंट स्टेशन से फर्जी अग्निवीर गिरफ्तार; आर्मी यूनिफॉर्म में करता था यात्रियों से चोरी
Agra News GRP आगरा कैंट ने कैंट स्टेशन से फर्जी अग्निवीर राजन गुप्ता (अमेठी) को गिरफ्तार किया। आरोपी आर्मी यूनिफॉर्म में यात्रियों को गुमराह कर चोरी करता था। उसके पास से दो फर्जी आर्मी प्रमाण पत्र, पूरी यूनिफॉर्म और कई ID कार्ड बरामद हुए। थाना जीआरपी आगरा कैंट पुलिस को विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 06 के पास से एक फर्जी फौजी (अग्निवीर) को गिरफ्तार किया है, जो सेना की यूनिफॉर्म पहनकर यात्रियों को गुमराह करता था और उनके कीमती सामान की चोरी करता था। फर्जी अग्निवीर की पहचान और अपराध पकड़े गए फर्जी अग्निवीर की पहचान राजन गुप्ता के रूप में हुई है, जो ग्राम जोरावर कल्यानपुर, जनपद अमेठी का निवासी है। बरामद सामान की सूची पुलिस ने फर्जी अग्निवीर राजन गुप्ता के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और आर्मी से संबंधित सामान बरामद किया है: जीआरपी पुलिस अब पकड़े गए फर्जी अग्निवीर से सघन पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने कितनी चोरियों को अंजाम दिया है और क्या उसका कोई बड़ा नेटवर्क भी है। यह गिरफ्तारी रेलवे यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। Agra News: पीआरडी जवान पर फर्जी मानदेय का आरोप, SHO के किए फर्जी दस्तख़त!