एमजी रोड पर महिलाओं के लिए खुशखबरी, कल से शुरू होगी पिंक बस सेवा
आगरा। आगरा के एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगने से महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए शुक्रवार से विशेष पिंक बस सेवा शुरू की जा रही है। ये बसें सिर्फ महिलाओं के लिए होंगी और अबंतीबाई चौराहा (प्रतापपुरा) तक हर आधे घंटे में उपलब्ध रहेंगी। यह सेवा सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बसों में बढ़ती भीड़ के कारण महिलाओं को हो रही असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सेवा से जुड़ी मुख्य बातें इस पिंक बस सेवा से कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जो एमजी रोड पर अक्सर भीड़भाड़ के कारण परेशान रहती हैं।