मोबाइल, बेवफाई का शक और शराब’ ने उजाड़ दिए घर! जानकर रह जाएंगे हैरान:आगरा में 10 हजार शादियां टूटने की कगार पर
आगरा। आगरा में करीब 10 हजार से अधिक शादियाँ टूटने की कगार पर हैं और इसकी वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। परिवार न्यायालय में ऐसे मामलों की बाढ़ आ गई है जहाँ वर्षों पुराने रिश्तों में “मोबाइल फोन, बेवफाई का शक और शराब” जैसी वजहें दरार पैदा कर रही हैं। ये वो मामले हैं जहाँ एक वक्त साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी अब एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते, जिसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। रात भर मोबाइल पर बात, 6 साल से अलग पति-पत्नी: कहानी सिर्फ एक नहीं एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ शादी को 20 साल हो चुके हैं। पति रात भर फोन पर किसी से बात करता था और पत्नी के टोकने पर फोन काट देता। पत्नी को पति के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का शक हुआ और बात इतनी बढ़ी कि दोनों पिछले 6 साल से अलग रह रहे हैं। यह सिर्फ एक उदाहरण है; परिवार न्यायालय में ऐसे ही शक और अविश्वास पर आधारित 10 हजार से ज़्यादा मामले चल रहे हैं। कुछ चौंकाने वाले केस जिनसे हर कोई ले सकता है सबक: ये मामले दिखाते हैं कि आधुनिक जीवनशैली में संवाद की कमी, व्यक्तिगत स्वतंत्रता की गलत परिभाषा, और बाहरी प्रभावों ने कैसे पारंपरिक रिश्तों की बुनियाद को हिला दिया है। क्या इन बढ़ती दूरियों को कम करने का कोई रास्ता है?