आगरा में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, देखिए तस्वीरें

आगरा। शुक्रवार की दोपहर आगरा में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुई बारिश लगातार दो घंटे तक जारी रही, जिससे शहर के कई पॉश इलाकों और बाजारों में 2-2 फीट तक जलभराव हो गया। इस जोरदार बारिश का असर ऐसा था कि सड़कों पर गाड़ियाँ और बाइकें लगभग डूब गईं। दिन में भी इतना अंधेरा छा गया था कि ऐसा लग रहा था मानो शाम के 6 बज रहे हों। बाजारों और सड़कों पर जलभराव भारी बारिश के कारण राजामंडी बाजार पूरी तरह से पानी से भर गया। दुकानों के अंदर पानी घुस जाने से व्यापारियों को अपना सामान समेटना पड़ा। इसके अलावा, शास्त्रीपुरम, खेरिया मोड़, अलबतिया रोड, ट्रांसयमुना कॉलोनी, एमजी रोड और मॉल रोड जैसे प्रमुख इलाकों में भी भारी जलभराव देखने को मिला। स्ट्रैची ब्रिज के नीचे तो कई फीट पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सितंबर में बदला मौसम का मिजाज आगरा में सितंबर की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 4 सितंबर के बीच शहर में 12% बारिश हो चुकी है। जबकि, 1 जून से 31 अगस्त तक सिर्फ 26% बारिश हुई थी। मौसम का हाल: आगे क्या? मौसम विभाग ने 5 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 6 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 7 सितंबर से मौसम के साफ होने का अनुमान है। इस बीच, बारिश के कारण पीपल मंडी में एक पुराना और बंद पड़ा मकान गिर गया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि वह खाली था। देखिए तस्वीरें:-

आगरा में तेज बारिश के बाद धंसी 15 फीट गहरी सड़क, गड्ढे में फंसा ट्रक; कई इलाकों में जलभराव

आगरा। रविवार को आगरा में हुई तेज बारिश के बाद शहर में कई जगह मुसीबतें खड़ी हो गईं। कालिंदी विहार में एक 100 फुट रोड अचानक धंस गई, जिससे लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक भी गड्ढे में फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कालिंदी विहार में रोड हुई बंद यह घटना कालिंदी विहार में आशू ग्रेनाइट एंड मार्बल के सामने हुई, जहां एक पत्थर से लदा ट्रक खड़ा था। सड़क धंसने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत सड़क की मरम्मत कराने की बात कही। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात बंद कर दिया है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब 100 फुट रोड धंसी हो। इससे पहले भी एक बार सड़क धंसने से दो युवक उसमें गिर गए थे। हाईवे पर जलभराव से बढ़ी मुसीबत बारिश के कारण शहर में कई अन्य जगहों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर अरतौनी स्थित अपोलो हॉस्पिटल के सामने सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो गया। वर्षों से अधूरी पड़ी इस सर्विस रोड के गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं या फिर वापस लौटकर हाईवे से निकलने पर मजबूर हो रहे हैं।

Verified by MonsterInsights