Agra Crime: सुल्तानगंज में ‘लड़की’ विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; 3 घायल, 5 हिरासत में
Agra Crime हरीपर्वत क्षेत्र, सुल्तानगंज पुलिया के पास एक प्रेम प्रसंग में युवक-युवती के घर से चले जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया है और एफआईआर दर्ज कर चालान की कार्रवाई की जा रही है। View this post on Instagram A post shared by Today Express (@todayexpressagra) Agra Crime आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक पुराने विवाद ने बुधवार रात फिर हिंसक रूप ले लिया। सुल्तानगंज की पुलिया के पास दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसके चलते तीन लोग घायल हो गए। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या था पूरा मामला? लाठी-डंडे और पुलिस कार्रवाई बुधवार रात को इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर तनातनी हो गई।