आगरा में ‘डीपी होटल प्रकरण’ पर हिंदूवादी संगठनों का थाना घेराव: पुलिस अलर्ट पर, एडिशनल सीपी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

आगरा। आगरा के शमशाबाद कस्बे में ‘डीपी होटल प्रकरण’ को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा किए गए थाना घेराव के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शमशाबाद में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दो प्लाटून पीएसी के साथ ही कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुँच गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए देर रात आगरा के पुलिस कमिश्नर (सीपी) ने स्वयं शमशाबाद का दौरा किया। क्षत्रिय भवन में एकत्रित हुए कार्यकर्ता, एडिशनल सीपी को सौंपा ज्ञापन मंगलवार दोपहर को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता क्षत्रिय भवन में एकत्रित हुए। इस बैठक में पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह भी पहुँचे। बैठक के बाद, संगठन ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एडिशनल सीपी को सौंपा। ज्ञापन में होटल प्रकरण में की गई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए और आगे उचित कार्रवाई की मांग की गई। एडिशनल सीपी ने ज्ञापन पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बाजार बंदी के ऐलान पर पुलिस की चेतावनी इससे पहले, हिंदूवादी संगठनों के धरना और बाजार बंदी के ऐलान के बाद पुलिस ने व्यापारियों से अपील की थी कि यदि कोई जबरदस्ती दुकानें बंद कराने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने साफ किया था कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और जबरदस्ती बाजार बंद कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। ज्ञापन लेने के बाद एडिशनल सीपी रामबदन सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जो भी मांगें रखी गई हैं, उनसे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक में हिंदूवादी संगठन के प्रांत संगठन मंत्री राजेश, दिग्विजय नाथ तिवारी, सुनील पाराशर, महिपाल सिंह, अरविंद सिंह, हरकेश, नरेंद्र, सुधीर, शिशुपाल सिंह धाकरे, वीरेश रघुवंशी, नरेंद्र जसावत, यशपाल रघुवंशी, संदीप रघुवंशी, अनिल तोमर समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह घटना शमशाबाद में चल रहे एक विशेष सामाजिक और कानूनी मुद्दे पर चल रहे तनाव को दर्शाती है। और खबरें भी हैं…

आगरा: DP Hotel में हिंदू महिला संग सलमान को बेरहमी से पीटा, पुलिस के सामने भी मारपीट, VIDEO वायरल

आगरा। आगरा के शमसाबाद स्थित डीपी होटल में कानून को ताक पर रखकर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे 8-10 लोगों ने ज़बरदस्ती होटल में घुसकर एक युवक को बुरी तरह पीटा। हैरानी की बात यह है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी युवक पर लात-घूंसे बरसाए जाते रहे। युवक जिस महिला के साथ होटल में था, वह हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी। यह घटना 6 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? शमसाबाद के डीपी होटल में 6 अगस्त की शाम करीब 5 बजे एक युवक अपनी महिला साथी के साथ कमरा नंबर 106 में रुका था। लगभग एक घंटे बाद, 8-10 युवक खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए होटल पहुंचे। उन्होंने रिसेप्शन पर रजिस्टर चेक कराया, जिसमें हिंदू महिला और मुस्लिम युवक (सलमान) को कमरा देने की जानकारी सामने आई। इसके बाद ये सभी लड़के ऊपर कमरे में गए और दरवाजों को खटखटाना शुरू कर दिया। जब कमरा नंबर 106 का दरवाज़ा खुला, तो युवक और घूंघट किए महिला बाहर निकले। युवक के निकलते ही तथाकथित हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जूतों से पीटा, सिर दीवार में मारा, महिला गिड़गिड़ाती रही होटल मैनेजर पवन ने बताया कि हमलावरों ने सलमान नाम के युवक को जमकर पीटा, जूतों से मारा और लात-घूंसे बरसाए। युवक और महिला दोनों हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन हमलावरों ने कोई दया नहीं दिखाई। उन्होंने महिला के साथ भी अभद्रता की और युवक का सिर दीवार में मारा। महिला किसी तरह मौका पाकर वहां से भागने में सफल रही। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन मारपीट नहीं रुक रही थी। बाद में पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। होटल मैनेजर पवन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ होटल में घुसकर तोड़फोड़ करने और ग्राहक के साथ मारपीट करने की एफआईआर शमशाबाद थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी डीपी तिवारी का कहना है कि मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और खुलेआम हुई इस गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। और खबरें भी हैं… आगरा में ‘डीपी होटल प्रकरण’ पर हिंदूवादी संगठनों का थाना घेराव: पुलिस अलर्ट पर, एडिशनल सीपी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

Verified by MonsterInsights