AGRA के अकोला में खाद के लिए लाइन में लगे किसान पुत्र की मौत, भाजपा नेता ने परिवार से की मुलाकात

AGRA के अकोला के नगला परमाल में डीएपी खाद के लिए लाइन में लगे 27 वर्षीय किसान पुत्र जयदेव की मौत के बाद भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर उनके घर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और इस दुखद घटना के लिए प्रशासन की संवेदनहीनता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। यह घटना गुरुवार को हुई, जब किसान जयपाल सिंह चाहर के बेटे जयदेव अकोला सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए तीन दिनों से चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आए और वे गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका। मोहन सिंह चाहर ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक एसडीएम सदर ने मृतक परिवार को सांत्वना देने तक का कष्ट नहीं किया। उन्होंने घोषणा की कि वे शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे और प्रशासन की लापरवाही से अवगत कराएंगे। किसान नेता चाहर ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक परिवार को किसान बीमा के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस दौरान उनके साथ भीष्मपाल सोलंकी, रतन सिंह और केशवदेव शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तगड़ा हमला, कहा-सपा डूबता जहाज

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के विकास भवन में समीक्षा बैठक और प्रेसवार्ता के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है और वह एक डूबता हुआ जहाज है। मौर्य ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, देश में कांग्रेस और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। ‘परिवारवादी तिकड़ी फ्रस्ट्रेशन का शिकार’ डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को ‘परिवारवादी तिकड़ी’ करार देते हुए कहा कि ये तीनों दल ‘फ्रस्ट्रेशन’ और ‘अवसाद’ का शिकार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आगरा में इनके इलाज की व्यवस्था है, लेकिन मैं नहीं चाहूंगा कि इनको इलाज के लिए यहाँ आना पड़े। सत्ता का ख्वाब न देखें क्योंकि यह उनके लिए मुंगेरीलाल का सपना बनकर रह गया है।” मौर्य ने निर्वाचन आयोग के विशेष जांच पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध पर कहा कि देश नहीं, बल्कि सत्ता से दूर होने से तड़प रही पार्टियाँ ही इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मतदाता सूची में दो जगह नाम, स्वर्गवासी हो चुके मतदाताओं के नाम, या घुसपैठियों के नाम होने चाहिए? उन्होंने कहा कि सही काम का विरोध करना राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की तिकड़ी का फैशन बन गया है। उन्होंने विपक्ष पर सेना और अदालतों जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया और कहा कि ये लोग भारत की प्रगति को बर्दाश्त न कर पाने वाली शक्तियों के लिए ‘फुटबॉल’ की तरह काम कर रहे हैं। विकास कार्यों की समीक्षा और सख्त निर्देश प्रेसवार्ता से पहले डिप्टी सीएम ने आगरा के विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए: इससे पहले, डिप्टी सीएम ने जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में आगरा का अहम योगदान रहा है और 2027 में भी यहाँ कमल खिलेगा।

Verified by MonsterInsights