आगरा में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम: जनक पार्क बनेगा बांके बिहारी धाम, रामकुमार लक्खा और राजू बाबरा की भजन संध्या; मिलेगा ‘बिहारी जी का खजाना’
आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल परिवार की ओर से इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर आगरा में तीन दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद दोपहर में जनक पार्क में पदाधिकारियों ने सोलह पृष्ठीय आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर पूरे शहर को इस पावन आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जनक पार्क बनेगा बांके बिहारी मंदिर का स्वरूप जनकपुरी महोत्सव के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, संयोजक नितिन कोहली, पार्षद पंकज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरिओम बाबा और भाजपा नेता गिर्राज बंसल ने कार्यालय का शुभारंभ किया। अध्यक्ष विशाल बिंदल ने बताया कि 14 से 17 अगस्त तक जनक पार्क को वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के स्वरूप में सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आगरा में ही वृंदावन जैसा अनुभव मिल सके। तीन दिवसीय महोत्सव में होंगे ये खास कार्यक्रम महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इन तीन दिनों में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा: संयोजक अविनाश राणा ने बताया कि इस भजन संध्या में टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन सम्राट रामकुमार लक्खा, सुप्रसिद्ध गायक राजू बाबरा और कोमल शर्मा अपनी मधुर भजनों से भक्तों को सराबोर करेंगे। भजन संध्या से पहले दोपहर में गोवर्धन के दानघाटी मंदिर से लाई गई श्री गिर्राज जी की शिला का महाअभिषेक होगा, जिसके बाद गिर्राज जी श्रृंगार के भव्य दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं को मिलेगा ‘बिहारी जी का खजाना’ और ‘श्याम रसोई’ का आनंद सह-संयोजक नीरज वर्मा ने बताया कि भजन संध्या के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की तादाद में आए श्रद्धालु श्याम रसोई का आनंद लेंगे, जहाँ उनके लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, श्री बांके बिहारी जी मंदिर के सेवारत द्वारा हर भक्त को ‘बिहारी जी का खजाना’ वितरित किया जाएगा, जो इस उत्सव को और भी खास बना देगा। महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्टी अनुज कपूर ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक मोहन गर्ग, संस्थापक विकास मित्तल, महामंत्री अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सियाराम पवन कुमार, रितेश गुप्ता, करतार सिंह शास्त्री, चिराग बंसल, आनंद शर्मा, हरीश पंजवानी, अंशुल अग्रवाल, केके अग्रवाल, एसपी सिंह, रवि, राकेश गुप्ता, उमेश यादव, दीपक सविता, पार्थ, अश्मित, श्रेष्ठ सहित तमाम कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह महोत्सव आगरा में कृष्ण भक्ति और सांस्कृतिक एकता का एक अनूठा संगम होगा।