Agra

आगरा में भारी बारिश के कारण कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश


आगरा। आगरा में भारी बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने छात्रों की सुरक्षा के लिए शनिवार, 6 सितंबर 2025 को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं।

यह फैसला शहर में बनी जलभराव की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, 6 सितंबर को होने वाली यूपी पीईटी परीक्षा 2025 को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों और अभिभावकों को कोई परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने और शहर की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights