Agra

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन


आगरा। आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क कैंपस में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की और पैदल मार्च करते हुए कुलपति सचिवालय तक पहुँचे।

छात्र सभा ने चेतावनी दी है कि अगर 1 अक्टूबर तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में पिछले कई सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहे हैं, जिससे छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है।

कुलपति के मौके पर मौजूद न होने पर कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय का गेट तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने उनका ज्ञापन स्वीकार कर लिया। डॉ. ओमप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि 10 दिन के भीतर चुनाव कराने पर निर्णय लिया जाएगा और इसके लिए चुनाव कमेटी का गठन किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर 1 अक्टूबर तक तिथि घोषित नहीं होती है तो वे न केवल सड़कों पर उतरेंगे, बल्कि विश्वविद्यालय में ताला डालने का भी काम करेंगे। इस प्रदर्शन में पंकज कसाना, तेजू यादव, मानवेंद्र सिंह, राजा यादव, प्रदीप यादव, ललित जाट, अभय जाट, माधव यादव, बृज कसाना, नितिन कसाना, भरत कसाना, अमन यादव, अनिकेत पिपल, रोहित यादव, अमन अब्बास, सक्षम गौतम, प्रकाश जुरैल, करन गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights