Agra

आगरा: वजीरपुरा के 400 साल पुराने सीताराम मंदिर पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर लॉन्च


आगरा। वजीरपुरा स्थित श्री सीताराम जी के प्राचीन मंदिर पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर बुधवार को मंदिर प्रांगण में लॉन्च किया गया। यह फिल्म मंदिर के 400 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और इसकी धार्मिक गतिविधियों को दर्शाती है।

फिल्म में सावन के सोमवार पर होने वाली पूजा से लेकर नवरात्रि में होने वाले माता के हवन तक, सभी प्रमुख कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। डॉक्यूमेंट्री में मंदिर के इतिहास के साथ-साथ इसकी विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला गया है। इसमें माँ बगलामुखी के दरबार, हनुमान जी की प्रतिमा जो सीधे अपने प्रभु राम को देख रही है, और नर्मदेश्वर महादेव जी के परिवार का चित्रण है। मंदिर की प्राचीन वास्तुकला, जिसमें पुराने मेहराब (आर्च) भी शामिल हैं, इसकी ऐतिहासिकता को उजागर करती है।

इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सूरज तिवारी ने किया है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर (DOP) सुनील राज हैं, जबकि पंकज शर्मा ने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अंशु सिनेमाफाई द्वारा किया जा रहा है और वॉइस ओवर कुष्मेन्द्र (ब्रजवुड स्टूडियो) ने दिया है।

पोस्टर लॉन्च के इस मौके पर लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, महंत मुकेश शर्मा, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, मनोज अग्रवाल, फिल्म के लेखक-निर्देशक सूरज तिवारी, विकास शर्मा, ऋषि तिवारी, हनी और राजपाल मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights