मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आगरा में, RSS नेता के पिता के निधन पर दी श्रद्धांजलि


आगरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आगरा के किरावली तहसील के बाकंदा गाँव पहुँचे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मध्य प्रदेश के सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया के पिता महात्मा जगन्नाथ दास के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे किरावली पहुँचे और सबसे पहले गाँव में बने समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वहाँ एक पौधा भी लगाया।

जगन्नाथ दास का निधन 11 सितंबर को हो गया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओमप्रकाश सिसौदिया के निवास पर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और उनके साथ करीब 15 मिनट तक रुके।

इस दौरान गाँव में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। आगरा एयरपोर्ट से लेकर किरावली तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव मथुरा के लिए प्रस्थान कर गए।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights