Agra के St. Peter’s College में बच्चे ने चलाई BJP का झंडा लगी कार, वायरल हुआ वीडियो, सुरक्षा पर उठे सवाल


अभिभावक अपने बच्चों की सुविधा के लिए गाड़ी-घोड़े की व्यवस्था करते हैं, लेकिन आज St. Peter’s College, Agra से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में, स्कूल से छुट्टी के समय एक छात्र अपने ड्राइवर को हटाकर खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और अपने कई दोस्तों को गाड़ी में बिठाकर न केवल स्कूल परिसर के अंदर बल्कि बाहर सड़क पर भी गाड़ी चलाई।

वीडियो में दिख रही कार एक सफेद रंग की Creta (UP80 HM 5005) है, जिस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है: बच्चों की सुरक्षा के लिए कौन जिम्मेदार है?

सुरक्षा पर सवाल, कौन जिम्मेदार?

यह घटना कई लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालती है—एक तो वह बच्चा जो गाड़ी चला रहा था, दूसरे उसके साथ बैठे उसके मित्र और तीसरे सड़क पर या स्कूल परिसर में मौजूद अन्य छात्र, जो छुट्टी के समय बड़ी संख्या में होते हैं। इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या वह अभिभावक जिम्मेदार हैं, जिन्होंने नाबालिग बच्चे को गाड़ी दी? या फिर स्कूल प्रशासन, जो इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी इस तरह की घटना को रोक नहीं पाया?

सोशल मीडिया पर लोग यह भी पूछ रहे हैं कि क्या स्कूल प्रशासन ने भाजपा का झंडा लगा होने के कारण इस मामले को देखकर भी अनदेखा किया। यह एक गंभीर आरोप है, जिसकी जाँच होनी चाहिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आगरा में सुरक्षा और नियमों के पालन पर बहस तेज हो गई है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights