आगरा। अछनेरा में आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर गौ रक्षा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में मीट की दुकानें बंद रखने की मांग की है। इस संबंध में समिति के कार्यकर्ताओं ने सहायक पुलिस आयुक्त और उप जिलाधिकारी किरावली को एक ज्ञापन सौंपा है।
समिति का कहना है कि नवरात्रि का पर्व धार्मिक आस्था का प्रतीक है और इस दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह जरूरी है कि मंदिरों और देवालयों के आसपास की सभी मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। समिति के सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस मांग को पूरा कर क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने में मदद करें।
ज्ञापन सौंपने वालों में विष्णु राजपूत, कृष्ण प्रधान, प्रशांत राजपूत, प्रमोद कुमार और राहुल बॉक्सर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
