आगरा। आगरा के एक क्लब में तोड़फोड़ और बवाल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह घटना 6 सितंबर को थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक क्लब में हुई थी। क्लब के कैशियर महावीर प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवतियां और चार युवक उनके क्लब में आए थे। सभी ने शराब पी, खाना खाया और डांस किया।

2 हजार रुपए के बिल पर बवाल

शिकायत के मुताबिक, बिल चुकाने की बात आने पर युवक-युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने क्लब में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी कार से कर्मचारियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए भगवती कॉलोनी निवासी रामपाल को हिरासत में लिया और उसकी थार गाड़ी सीज कर दी। रामपाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने देवरी रोड निवासी धीरज और शुभम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उस रात उनके साथ मानसी और महक नाम की दो युवतियां भी थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो बोतल महंगी शराब पी थी और बिल में 2 हजार रुपये कम पड़ने पर यह पूरा विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद मारपीट और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने अब इन दोनों युवतियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights