आगरा में जानलेवा साबित हो सकता है जर्जर बिजली का खंभा, टोरेंट पावर बेपरवाह


आगरा। आगरा के गुदड़ी मंसूर खां बाजार में एक जर्जर बिजली का खंभा लोगों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकने वाले इस खंभे की शिकायत के बावजूद टोरेंट पावर ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे स्थानीय दुकानदार और निवासी बेहद परेशान हैं।

गुदड़ी मंसूर खां बाजार एकता कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी फरहान ने बताया कि बाजार के बीचो-बीच लगा यह खंभा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन टोरेंट पावर “कुंभकरण की नींद” में सोया हुआ है और कोई सुध नहीं ले रहा।

कमेटी के लोगों का कहना है कि यह खंभा न केवल दुकानदारों बल्कि बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। इस समस्या के कारण सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चौधरी फरहान ने टोरेंट पावर से तुरंत इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने टीम भेजकर जल्द से जल्द गुदड़ी मंसूर खां और भांड गली के नुक्कड़ पर लगे दूसरे खतरनाक खंभे को भी हटाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights