आगरा। आगरा के फतेहाबाद तहसील के निबोहरा थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। यह मामला शमसाबाद के धिमिश्री में हुई लूट की घटना की जांच से जुड़ा है।

भोगपुर गाँव के रहने वाले सूबेदार पुत्र चंद्रभान को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सूबेदार को थाने बुलाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। इस बात से परेशान होकर देर रात गाँव के कई लोग थाने पहुँच गए और हंगामा करने लगे।

मौके पर स्थिति को बिगड़ता देख थाना प्रभारी निरीक्षक जयनारायण सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने धैर्यपूर्वक परिजनों को समझाया और बताया कि सूबेदार को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया है और लूट के मामले में उससे कुछ जानकारी लेनी थी। पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और उन्हें वापस घर भेज दिया गया।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights