Agra News Today: यमुना पार करने की शर्त में युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

AGRA NEWS TODAY आगरा में यमुना पार करने की शर्त में सचिन नामक युवक डूब गया। गोताखोर तलाश में जुटे, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में मातम छाया।

यूपी के आगरा जिले में बुधवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। दो दोस्तों ने उफनती यमुना नदी को तैरकर पार करने की बाजी लगा दी। इस खतरनाक खेल में एक युवक की जान चली गई।

घटना कैसे हुई

मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग का है। यहां दोपहर करीब एक बजे सचिन और सूरज नदी किनारे पहुंचे। मोहन नाम का युवक बाहर खड़ा रहा। सचिन और सूरज ने शर्त लगाई कि पहले कौन यमुना पार करेगा। दोनों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। सूरज तो तैरकर किनारे पहुंच गया लेकिन सचिन तेज बहाव में डूब गया।

गोताखोर और पुलिस की तलाश

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सचिन की तलाश की गई लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सचिन था परिवार की उम्मीद

भगवती बाग निवासी सचिन ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। पिता बच्चों को गलियों में कैंडी बेचकर जीवनयापन करते हैं। बड़े भाई की मौत पांच साल पहले बीमारी से हो चुकी थी। तीन बहनों की शादी के लिए लिया गया कर्ज भी सचिन ही चुका रहा था।

मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार यही कह रही थी कि सचिन तो कभी यमुना में नहाने भी नहीं जाता था, न जाने किसने उसे मत फेर दी।

मोहल्ले में छाया मातम

हादसे की खबर फैलते ही मोहल्ले में मातम छा गया। रिश्तेदार और पड़ोसी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। लोग कह रहे थे कि मेहनती और जिम्मेदार सचिन की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

आगरा के जवाहर पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights