AGRA को मिली नई सौगात: SUBHASH PARK का आज होगा लोकार्पण


आगरा। आगरा के एमजी रोड स्थित ऐतिहासिक सुभाष पार्क को नया जीवन मिल गया है। यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज, 27 सितंबर को, इस खूबसूरत पार्क का औपचारिक लोकार्पण करेंगे।

दोपहर बाद पहुँचेंगे मंत्री जयवीर सिंह

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह दोपहर 2:30 बजे आगरा पहुँचेंगे। सबसे पहले वे विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन कार्यालय के नवीनीकरण की योजना का लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद वे एक पर्यटन संगोष्ठी में भी भाग लेंगे।

इसके बाद, मंत्री दोपहर 3:45 बजे सुभाष पार्क पहुँचकर उसका लोकार्पण करेंगे। यहाँ वे मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत हुए लैंडस्केप, डिजाइनिंग, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की योजनाओं का अनावरण करेंगे।

₹4.20 करोड़ की लागत से संवारा गया पार्क

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने सुभाष पार्क को ₹4.20 करोड़ की लागत से संवारा है। इस कार्य में देरी हुई, क्योंकि इसका काम फरवरी 2025 में पूरा होना था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण इसमें अतिरिक्त समय लग गया।

पार्क में अब वॉक‍िंग ट्रैक, नई लाइटिंग और एक पुल बनाया गया है। इसके अलावा, यहाँ बोटिंग की सुविधा और बच्चों के लिए कई नए झूले भी लगाए गए हैं, जो इसे एक प्रमुख मनोरंजक स्थल बना रहे हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights