Agra

आगरा: 12 साल की मासूम से रेप का किरायेदार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली


आगरा। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक बेहद जघन्य अपराध सामने आया है। यहां एक किरायेदार ने शुक्रवार-शनिवार की रात एक 12 साल की नाबालिग से बेहोश कर रेप किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार पानी भर रहा था और वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और एक महीने पहले ही यहां किराए पर रहने आए थे। शुक्रवार की रात पानी की किल्लत की वजह से परिवार सुबह 3 बजे नल से पानी भरने के लिए उठा। इस दौरान परिवार के लोग दरवाजा खुला छोड़कर पानी भरने चले गए। इसी बीच दूसरे किराएदार छोटू ने उनकी 12 साल की बेटी के मुंह पर रुमाल डालकर उसे बेहोश कर दिया।

बेहोशी की हालत में वह उसे दूसरी मंजिल पर ले गया, जहां उसने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

दोपहर 3 बजे लड़खड़ाती हुई नीचे उतरी मासूम

शनिवार दोपहर तक परिजनों ने बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता छत से लड़खड़ाती हुई नीचे उतरी और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच, पुलिस को ईंट की मंडी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे घेर लिया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में आरोपी राजू (छोटू) के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights