आगरा में क्रूरता की हदें पार: दबंगों ने युवक को हाथ-पैर बांधकर बंबा में फेंका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

आगरा। आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर को दबंगों ने 18 वर्षीय एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर गांव के पास स्थित नहर (बंबा) में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर बरहन थाना पहुंचे। पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम

यह क्रूरता कुछ दिनों पहले हुए विवाद का नतीजा है। दरअसल, पीड़ित धर्मेंद्र कुमार का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इस मामले में आरोपी पक्ष ने धर्मेंद्र के खिलाफ बरहन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को दो दिन पहले जेल भेजा था।

मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन था। इसी बीच, जेल से छूटने के बाद धर्मेंद्र जैसे ही गांव पहुंचा, आरोपियों ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

घायल धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है, क्योंकि उन्होंने पहले की शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की थी। परिजनों ने पुलिस पर सख्त कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

आगरा के थाना न्यू आगरा अंतर्गत अमर विहार स्थित ट्यूलिप पैराडाइज सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट के बाहर आकर गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देने के चर्चित मामले…

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights