ताजमहल में ‘वाह ताज’! अनन्या, कार्तिक और जैकी श्रॉफ ने मचाया धमाल, फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की हुई शूटिंग

आगरा। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल ने मंगलवार सुबह बॉलीवुड सितारों की मेजबानी की। फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की शूटिंग के लिए जैकी श्रॉफ, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ताजमहल पहुँचे, जहाँ उन्होंने फिल्म के कुछ दृश्यों को फिल्माया। बारिश की वजह से शूटिंग को कुछ देर रोकना भी पड़ा।


अनन्या पांडे ने कहा ‘वाह ताज’, फैंस ने ली जैकी श्रॉफ संग सेल्फी

सुबह-सुबह ही ताजमहल पर शूटिंग का पूरा सेटअप लगने लगा, जिससे पर्यटक यह सोच में पड़ गए कि आखिर क्या चल रहा है। तभी प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और हैट लगाए ‘भिडू’ यानी जैकी श्रॉफ दिखाई दिए। कुछ ही देर में अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन भी पहुँच गए, और तब लोगों को शूटिंग की जानकारी मिली। अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर ताजमहल के साथ 7 तस्वीरें अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा, “वाह ताज।”

शूटिंग के दौरान, जैकी श्रॉफ ने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं, जिससे उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


पर्यटकों को हुई परेशानी, मोबाइल से डिलीट करवाए वीडियो

हालांकि, शूटिंग के दौरान कुछ देर के लिए पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई, जिस पर पर्यटकों ने आपत्ति भी जताई। उनका कहना था कि वे दूर-दूर से ताजमहल देखने आए हैं, और उन्हें रोका क्यों जा रहा है। शूटिंग के लिए पर्यटकों को रॉयल गेट पर रुकना पड़ा, जहाँ कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जो पर्यटक शूटिंग के वीडियो बना रहे थे, उनके मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दिए गए। शूटिंग के कारण पर्यटक रॉयल गेट पर फोटो भी क्लिक नहीं करा सके।


2026 वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होगी फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसकी कहानी रोमांस और कॉमेडी का एक दिलचस्प मेल बताई जा रही है।

फिल्म की शूटिंग का पहला फेज यूरोप के खूबसूरत देश क्रोएशिया में पूरा किया जा चुका है। 10 दिन पहले राजस्थान के नवलगढ़ में भी फिल्म की शूटिंग हुई थी, जहाँ कार्तिक आर्यन होटल की छत पर वर्कआउट करते दिखे थे और फैंस से मिले थे। अनन्या पांडे ने भी नवलगढ़ में शूटिंग के दौरान के वीडियो शेयर किए थे। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

निर्देशक समीर विद्वांस इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ बना चुके हैं, जिसे दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब इस नई फिल्म से भी दर्शकों को एक और इमोशनल और मनोरंजक कहानी की उम्मीद है।

admin

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights