चलो अब ‘चक्कर’ काटने का झंझट खत्म! आगरा नगर निगम ने लॉन्च किया ऑनलाइन पोर्टल, घर बैठे मिलेगा बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट

आगरा। अब आगरावासियों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे! आगरा नगर निगम ने एक बड़ी राहत देते हुए अपना ऑनलाइन वेब पोर्टल https://www.annbdregistration.com/ लॉन्च कर दिया है। यह सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है, जिसका सीधा फायदा शहर के लाखों नागरिकों को मिलेगा। नागरिकों की सहूलियत के लिए उठाया गया कदम नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के दौरान आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने यह ऑनलाइन वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। अब आवेदक को प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद एक एप्लीकेशन नंबर भी मिलेगा, जिससे वह अपने आवेदन की ऑनलाइन प्रगति जान सकेगा। अगर आवेदन में कोई कमी पाई जाती है, तो विभाग उसे ऑनलाइन ही दुरुस्त कर देगा। निगम द्वारा आवेदन स्वीकृत होने के बाद, डेथ या बर्थ सर्टिफिकेट आवेदक को ऑनलाइन ही प्राप्त हो जाएगा। कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? नगर निगम के आईटी ऑफिसर गौरव सिन्हा ने आवेदन की प्रक्रिया समझाई: यह नई सुविधा निश्चित रूप से आगरा के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे समय और भागदौड़ दोनों की बचत होगी।

Verified by MonsterInsights