Agra

आगरा पुलिस का ‘बड़ा एक्शन’: 3 हजार लीटर शराब पकड़ी, हरियाणा से ‘भूसी के कैंटर’ में छिपाकर ला रहे थे तस्कर!

आगरा। आगरा में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कमला नगर पुलिस ने 3 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से तस्करी कर आटे की भूसी (चोकर) से भरे एक कैंटर में छिपाकर लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत ₹24 लाख से अधिक बताई जा रही है।


चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ‘भूसी’ वाला कैंटर

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कमला नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में तस्करी कर शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कैंटर को रोका। देखने में कैंटर में पशुओं के लिए चोकर भरा हुआ लग रहा था।

जब पुलिस ने कैंटर के अंदर गहनता से जांच की, तो उन्हें चोकर के नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां भरी मिलीं। पुलिस ने मौके से कैंटर सवार संदीप कश्यप और कुलदीप को पकड़ लिया।


हरियाणा से लाई जा रही थी शराब, 341 पेटियां बरामद

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हरियाणा से तस्करी की यह शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस ने कैंटर से कुल 341 पेटी शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹24 लाख से अधिक है।

दोनों आरोपियों संदीप कश्यप और कुलदीप के खिलाफ थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के अभियान में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights