आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोरी की एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव औलेंडा में आधी रात को चोरों ने एक ब्राह्मण परिवार के घर धावा बोला। परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर चोरों ने आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से करीब डेढ़ किलो सोने और ढाई किलो चांदी के आभूषण सहित ₹50 हजार की नकदी चुरा ली गई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।


छत के रास्ते घुसे चोर, परिवार को किया कमरे में बंद

ओलिंडा गांव निवासी ब्रजेश शर्मा पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा के घर में बुधवार रात को यह घटना हुई। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को उनके कमरों में बंद कर दिया, जिससे वे किसी भी तरह का विरोध न कर सकें। इसके बाद चोरों ने घर में रखे सभी कीमती सामान पर हाथ साफ किया।

सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर, ग्रामीणों में दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

इस बड़ी वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 दिन पहले भी गांव के एक अन्य घर में चोरी हुई थी, जिससे लगता है कि चोरों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। यह घटना जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठा रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights